हरिद्वार के गौरीश राय ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में 94% अंक प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया- चंद्रमणि राय
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार “संस्कारों की नींव, सफलता का शिखर” राय परिवार का गौरव,साधारण पृष्ठभूमि से आकर भी असाधारण उपलब्धियाँ कैसे प्राप्त की जाती हैं, इसका प्रेरणादायक उदाहरण है स्वर्गीय श्री राम अचल राय जी का परिवार।
 
श्री ज्ञानमणि राय जी, जो एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, उनके सुपुत्र गौरीश राय ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में 94% अंक प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया तथा नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली में बी.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में प्रवेश प्राप्त किया।
वहीं उनके अनुज श्री चंद्रमणि राय जी, जो हरिद्वार जनपद के एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं, उनकी सुपुत्री वैष्णवी राय ने CBSE 10वीं परीक्षा में 92% अंक, उत्तराखंड JEEP 2026 में राज्य स्तर पर 9वीं रैंक तथा UPJEE पॉलीटेक्निक 2026 में 755 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
यह दोहरी सफलता परिवार की मेहनत, अनुशासन, उत्कृष्ट संस्कार एवं माता-पिता के समर्पित मार्गदर्शन का जीवंत प्रमाण है।
हम माँ दुर्गा, माँ सरस्वती एवं माँ गंगा से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद इस परिवार पर सदैव बना रहे तथा गौरीश राय और वैष्णवी राय शिक्षा, तकनीक, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
श्री चंद्रमणि राय जी समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा का अटूट सामर्थ्य प्रदान करें।
इस शुभ अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी, नगर पालिका शिवालिक नगर एवं प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी, श्रीमती सोनी राय ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों गौरीश राय एवं वैष्णवी राय को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके निरंतर सफलता के लिए मंगलकामना की

