रुड़की पहुंचे कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, SC विभाग व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत – तीर्थपाल रवि
हरिद्वार,(रुड़की) कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेंद्र पाल गौतम का मंगलवार को रुड़की आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
 
रुड़की पहुंचने पर SC विभाग व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर व ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने “राजेंद्र पाल गौतम जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनका काफिला नगर की प्रमुख सड़कों से गुजारा।
सभा को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलती है। उन्होंने प्रदेश में दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और 2027 के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में यूपी में कांग्रेस नई ताकत के साथ उभरेगी।
स्वागत करने वालों में *तीर्थपाल रवि, सीपी सिंह, ममता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल, मानसिंह खालसा, बीपीएस तेजयान* सहित कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

