एक महीने से लापता है नेत्रपाल सिंह का बेटा, ईशम सिंह प्रदेश महासचिव उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग
संपादक प्रमोद कुमार
*हरिद्वार, गांव आन्नेकी छोटी से पिछले एक महीने से लापता युवक *अंकित पुत्र नेत्रपाल सिंह* के मामले को लेकर आज कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग श्री ईशम सिंह के नेतृत्व व जिला अध्यक्ष *श्री बालेश्वर सिंह* की अध्यक्षता में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गुमशुदा युवक की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की।
 
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदेश महासचिव उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के श्री ईशम सिंह ने कहा कि अंकित को लापता हुए 30 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। परिजन बेहद परेशान हैं और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
*”पुलिस प्रशासन जल्द करे कार्रवाई, वरना होगा आंदोलन” – बालेश्वर सिंह*
ज्ञापन देने के बाद जिला अध्यक्ष श्री बालेश्वर सिंह ने कड़ी शब्दों में कहा कि “एक गरीब परिवार का बेटा एक महीने से गायब है और पुलिस अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर अगले 7 दिनों में अंकित को बरामद नहीं किया गया तो कांग्रेस पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी।”
उन्होंने SSP से मांग की कि मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए एसओजी और क्राइम ब्रांच की मदद से जांच तेज की जाए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाली जाएं।
*कांग्रेस का बड़ा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा SSP कार्यालय*
इस अवसर पर कांग्रेस का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल SSP कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
*प्रदेश महासचिव उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग श्री ईशम सिंह*, *पूर्व प्रधान श्री प्रेम सिंह आन्नेकी हेतमपुर*, *पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजबीर सिंह चौहान*, *मोहन राणा अध्यक्ष ब्लॉक शिवालिक नगर*, *रानीपुर से विधानसभा तैयारी कर रहे मनोज धनगर जी*, *जिला सचिव अक्षय नागपाल*, *जिला सचिव वाशु नौडियाल*, *कैलाश प्रधान जी*, *पूना भगत जी*, *पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव चौधरी* सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अंकित हमारे गांव का बेटा है। उसकी सुरक्षा और बरामदगी के लिए कांग्रेस परिवार पूरी ताकत से परिजनों के साथ खड़ा है।
*परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल*
अंकित के पिता नेत्रपाल सिंह ने रोते हुए बताया कि 14 जून से उनका बेटा घर से निकला था और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
गांव आन्नेकी छोटी में इस घटना को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
SSP ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही अंकित को ढूंढ लिया जाएगा।

