“सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक — यही हमारी प्रतिबद्धता और विकास का सशक्त आधार है।”

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत अमृत महोत्सव चौक, शिवालिक नगर से आधुनिक सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आई.पी.एस.) ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

 

 

यह महत्वाकांक्षी योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। इसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही बीएचईएल क्षेत्र, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल जटवाड़ा तक क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने से नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए नगर क्षेत्र को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अपराधमुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से न केवल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन में सुरक्षा की भावना भी और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आई.पी.एस.) ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के व्यापक आच्छादन से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इससे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा कोई भी अपराधी कानून की नजर से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका एवं पुलिस विभाग का यह समन्वित प्रयास नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

 

इस अवसर पर सी.ओ. एस. पी. बलूनी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी, सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, नूतन वर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, वीरेन्द्र बोरी, हरकेश चौहान, अनिल राणा, बलराम नौटियाल, सुरेन्द्र कर्णवाल, शशिभूषण पांडेय, ए. के. माथुर, गौरव रौतेला, देव विख्यात भाटी ,हिमांशु अहलावत, पंकज चौहान, राजेश बालियान, संदीप चौधरी ,अजय मलिक, रवि वर्मा ,अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर ,रविंद्र उनियाल ,शशि भूषण पांडे, वेदांत चौहान, आदित्य वर्मा, नीरज प्रेमी प्रदीप चंदेल ,रितेश गॉड, विजय चौधरी ,अरुण, सुधांशु राय ,अक्षय कुमार, संचित डागर अनिल शर्मा, बृजपाल सैनी, रामकुमार गुप्ता ,तिलक वशिष्ठ, देवेंद्र पंत ,मनमोहन, प्रवीण कुमार ,विनय त्यागी, संजय मलिक, मुदित शर्मा ,अनिल माथुर, सौरभ पवार ,राजेश सैनी, महावीर चौधरी, भूषण शर्मा, प्रणय चौरसिया ,कार्तिक प्रजापति, शैलेश सिंह, विपुल शर्मा ,मोनू भार्गव, करण सिंह, सोनू शर्मा, प्रथम सैनी ,आयुष बेनीवाल, प्रांजल वर्मा ,तरसेम सिंह चौहान, निशा मालिक, सपना पंडित, अंजू केसवानी, सुचिता भार्गव, पूजा वर्मा, कीर्ति, संगीता चौहान ,कौशल्या गौरव, सुरेशो जैन, गोपाल गोस्वामी, संदीप चौधरी,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.