तीर्थस्थल की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया विशेष अभियान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार,वीरा फाउंडेशन द्वारा मनसा देवी ट्रैक, हरिद्वार में एक सफल स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तीर्थस्थल की स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

 

अभियान का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे लगभग 27 स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ। इस अवसर पर पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष एवं समाजसेविका नीतू सिंह जी तथा रोटरी क्लब, हरिद्वार के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्री नील माधव साहू जी एवं श्री धर्मेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रयास की सराहना की।

285 किलोग्राम कचरा किया गया एकत्रित

वीरा फाउंडेशन के पर्यावरण अधिकारी प्रेरणा प्रजापति के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

अभियान को सफल बनाने में आर्यन चौहान, आर्यन सिंह, आर्यन, वंशिका, भूमिका, अदिति, रितु, अनुज, रोहन, राहुल, अभिषेक, हिमांशु, आयुष, आयुष, रिया, सोनाली, दीक्षा, निकिता, अमीषा, सार्थक, हर्षित सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य रूप से सूखे एवं गैर-जैव अपघटनीय कचरे का संग्रह किया गया, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य पदार्थों के रैपर, डिस्पोजेबल कप, पॉलीथीन एवं अन्य कचरा शामिल था।

सभी स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयासों से लगभग 285 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया। कचरा संग्रहण के बाद नगर निगम से संपर्क कर एकत्रित कचरे को उचित स्थान से उठवाने एवं उसके सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

स्वच्छता के साथ श्रद्धा और सेवा का संदेश

स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद सभी स्वयंसेवकों ने मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार (रिफ्रेशमेंट) की व्यवस्था की गई और अभियान का समापन किया गया।

वीरा फाउंडेशन ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए रोटरी क्लब हरिद्वार, पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी NGO, नीतू सिंह जी, नगर निगम तथा सभी स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

वीरा फाउंडेशन भविष्य में भी जनहित, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियानों का आयोजन करता रहेगा, ताकि स्वच्छ, सुंदर एवं हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया जा सके।

“स्वच्छ तीर्थ – सुंदर हरिद्वार, स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ समाज।”

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.