अमरपुर घाट पर लगा झूलेलाल मेला भक्तों ने भजन गाकर झूम कर लिया आनंद

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,अमरपुरा घाट पर झूलेलाल भक्तों ने बहराणा साहिब मेले में भक्ति और उल्लास का संगम रचा हरिद्वार के प्रसिद्ध अमरपुरा घाट पर उल्हासनगर चालिया साहिब झूलेलाल मंदिर की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बहराणा साहिब मेले का आयोजन किया गया। मेले में उल्हासनगर सहित देश के कोने-कोने से पहुंचे सिंधी समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान झूलेलाल के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान भगवान झूलेलाल के सुंदर भजनों एवं गीतों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर नाचते-गाते रहे और सभी ने मिलकर मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर गूंजा भगवान झूलेलाल का प्रसिद्ध भजन— “झूले झूले झूलेलाल, झूलेलाल…

 

आयो लाल झूलेलाल, सिंधु के रखवाले झूलेलाल…” इस भजन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरे घाट पर भक्ति, उल्लास एवं सांस्कृतिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.