हाईटेक बैंकिंग सेवाओं से ग्राहकों को मिलेगा आधुनिक एवं त्वरित वित्तीय सुविधाओं का लाभ
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार, जगजीतपुर स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय (पश्चिम हरिद्वार) का आज विधिवत लोकार्पण एवं शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष श्री हरिहर पटनायक, महाप्रबंधक श्रीमती भारती नौडियाल तथा क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती उमा नाथ के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।
 
समारोह को संबोधित करते हुए बैंक के अध्यक्ष श्री हरिहर पटनायक ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वर्ग को सुलभ, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई क्षेत्रीय शाखा आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्राप्त होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यालय पश्चिम हरिद्वार क्षेत्र के आर्थिक विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं और छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महाप्रबंधक श्रीमती भारती नौटियाल ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक समय के साथ डिजिटल एवं हाईटेक बैंकिंग को प्राथमिकता दे रहा है। नई क्षेत्रीय शाखा में आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ, डिजिटल लेन-देन, त्वरित ग्राहक सेवा, ऑनलाइन बैंकिंग, सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन तथा तकनीकी रूप से उन्नत कार्यप्रणाली उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है तथा प्रत्येक ग्राहक को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती उमा नाथ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम हरिद्वार क्षेत्रीय कार्यालय बैंक की कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर श्री विवेक गुप्ता, श्री रोहित बडोला, सहायक प्रबंधक विपिन सैनी, आकाश सजन, सचिन सैनी, मणिकांत आर्य, अखिलेश कुमार, कुलदीप नेगी, अभिषेक वर्मा, विश्व विजय, विनोद राठौड़ी, मयंक सिंघिया, पंकज कुमार, श्री दिनेश कुमार गुप्ता, श्री अखिलेश डबराल सहित बैंक के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

