भीम आर्मी जय भीम संगठन हरिद्वार ने श्री राजेश कर्णवाल को बनाया ज्वालापुर विधानसभा का उपाध्यक्ष
जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने निष्ठा और संघर्ष को देखते हुए सौंपी जिम्मेदारी,बहुजन विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प
हरिद्वार के ग्राम बुग्गावाला मे सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए कार्यरत भीम आर्मी के हरिद्वार जिला संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है।
 
भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष अंकुर शेर शेरवाल एडवोकेट प्रदेश प्रभारी मुन्नीलाल शिंदे प्रदेश प्रभारी सोनू राठी की संतुति से भीम आर्मी जय भीम संगठन के हरिद्वार जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल द्वारा दिनांक 30/07/2026 को संगठन की कार्यशैली को विस्तार देते हुए श्री राजेश कर्णवाल को ज्वालापुर विधानसभा का उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि _”बहुजन संतों, गुरुओं, महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एवं बहुजन समाज में दिन-प्रतिदिन हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लम्बे समय से ईमानदारी व निष्ठा से संघर्ष करते आपकी कार्यशैली को देखते हुए आपको यह दायित्व सौंपा जाता है।”
जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि _”हमें आपसे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप अपने पद के अनुसार अपने कर्तव्य का पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा भाव से पालन करेंगे। भीम आर्मी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।”_
नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजेश कर्णवाल ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, कबीर और अन्य बहुजन महापुरुषों के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही समाज में फैल रहे भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राजेश कर्णवाल को नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ज्वालापुर विधानसभा में संगठन और अधिक सक्रिय होगा।
इस अवसर पर जिला सचिव टिंकू मालियां मोनू विधानसभा अध्यक्ष राहुल जायसवाल जिला प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अंकुर शेरवाल एडवोकेट आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

