श्री योगेश्वर आश्रम में महंत स्वामी रामानंद महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल संत भंडारे का आयोजन

विज्ञापन

 

हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा रोड स्थित श्री योगेश्वर आश्रम में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान 108 महंत स्वामी रामानंद जी महाराज की पतित-पावन पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महंत स्वामी नरेंद्र गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने सहभागिता कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर महंत स्वामी नरेंद्र गिरी जी महाराज ने अपने श्रीमुख से गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान, भक्ति एवं आत्मबोध के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सेवा ही शिष्य के जीवन का सर्वोच्च धर्म है तथा गुरु-कृपा से ही मनुष्य का जीवन सार्थक एवं सफल बनता है इस अवसर पर गुरुदेव ने सभी को गुरु पूर्णिमा महापर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की तथा अपना आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर महंत परम पूज्य स्वामी सनजीव पुरी जी महाराज ने भी गुरु महिमा पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अपने आचरण और तपस्या से समाज को धर्म, सेवा एवं सदाचार का मार्ग भी दिखाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु के बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

पुण्यतिथि समारोह में भजन-कीर्तन, संत-वंदना एवं गुरु स्मरण का वातावरण अत्यंत भावपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरुजी के दिव्य व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान 108 महंत स्वामी रामानंद जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर, महंत संनजीव पुरी महाराज, महंत सूरज दास महाराज महंत धनेश्वर दास महाराज महंत वीरेंद्र स्वरूप महाराज पंजाबी बाबा योगी गणेश नाथ महाराज श्री सुरेंद्र ब्रह्मचारी महंत मुरारी दास महाराज महंत भारत भरत मुनि महाराज महंत कृष्ण स्वरूप महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत नारायण दास पटवारी महाराज स्वामी महंत अतंतानंद महाराज साध्वी राधा गिरी महाराज महंत कमलेशानंद सरस्वती, महंत कैलाशानंद महाराज महंत तीरथ सिंह महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत प्रेमानंद महाराज महंत नरेंद्र गिरी महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत दिनेश दास महाराज साध्वी तृप्ता महाराज विनोद महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.