भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 हरिद्वार दिनांक 3 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में प्यारे-प्यारे बच्चों के बीच बड़ी सादगी और आत्मीयता के साथ अपना जन्मदिन मनाया ।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा मिल रही है।

तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में प्यारे-प्यारे बच्चों के बीच बड़ी सादगी और आत्मीयता के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, कलर, फल एवं मिठाई वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी प्रसन्नता ने इस जन्मदिन के अवसर को और भी विशेष और यादगार बना दिया।

सेवा, स्नेह और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया यह जन्मदिन समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव का सुंदर संदेश देता है।

इस अवसर पर मनोज गर्ग, लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, प्रीति गुप्ता, उज्जवल पंडित,धर्मेंद्र चौहान, प्रेम शंकर पिंकी, सूर्यकांत सैनी, रितु ठाकुर, अरविंद कुशवाहा, विशाल मुखिया, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, सुबोध राकेश ,लोकेश पाल, विपिन शर्मा, मनन, विशु पारस, विकास खटना, प्रताप प्रधान, हितेश चौहान, दीपांशु शर्मा, संदीप मेहता डॉ प्रदीप चौधरी,विपिन चौधरी ओ पी सिंह, मनोज शर्मा, उमेश पाठक,ओ पी सिंह,रेशु चौहान ,संदीप सिंह ,राशदीप,कमल शर्मा नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

निवेदक  

धर्मेंद्र सिंह चौहान  

जिला मीडिया प्रभारी  

भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.