बीएचईएल एम्पलाईज कम्युनिटी सेंटर सोसायटी द्वारा एम्पलाईज और उनके परिवार के लिए इंडोर गेम और आउटडोर गेम पहली बार आयोजन किया गया- नरेश नेगी
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार बीएचईएल एम्पलाईज कम्युनिटी सेंटर सोसायटी द्वारा एम्पलाईज और उनके परिवार के लिए इंडोर गेम और आउटडोर गेम पहली बार आयोजन किया गया
 
इस अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि श्री रंजन कुमार जी (कार्यपालक निदेशक हीप भेल हरिद्वार) ने कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करके खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
इसमें एम्पलाईज और उनकी फैमिली ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।एम्पलाइज की फैमिली एवं बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, लूडो, कैरम, शतरंज और टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।
सामुदायिक केंद के उपाध्यक्ष श्री नरेश नेगी ने सभी खेलो के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों सामुदायिक केंद्र की टीम के साथ-साथ, आयोजन समिति का भी बहुत-बहुत आभार / धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष श्री अमित कुमार शर्मा जी ( जी. एम.गुणवत्ता ), सचिव अरुण कुमार जी सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
पवन वर्मा जी ने आयोजन समिति का जिन्होंने रात-दिन मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विजेता टीम – Crazy Cricketers
अपने उम्मीद से भी अच्छा क्रिकेट खेल जिसके परिणाम स्वरुप आप विजयी रहे, क्रेजी क्रिकेटर्स की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
द्वितीय स्थान -BHEL Spartan Team
को भी शानदार प्रदर्शन के लिए ढेर सारी बधाई। आपने भी शानदार खेल दिखाया। इस टूर्नामेंट में बेल की 10 टीमों ने भाग लिया।

