मिथिला एकता मंच ने किया कावड़ियों की भव्य सेवा, फल-जूस-पानी-बिस्कुट और भोजन वितरित- सचिन चौधरी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

*राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कावड़ियों ने ली सेवा का लाभ*

 

 हरिद्वार,हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 में सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए *मिथिला एकता मंच* द्वारा कावड़ियों के लिए विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज से आए शिवभक्तों को फल, जूस, शुद्ध पेयजल, बिस्कुट और गर्म भोजन वितरित कर उनकी सेवा की गई।

सेवा कार्य में मंच के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक कावड़िए का तिलक लगाकर, जलपान कराकर और विश्राम की व्यवस्था कर सम्मान किया गया।  

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी (समाजसेवी), प्रदेश अध्यक्ष गोपाल झा, मीडिया प्रभारी मिथलेश झा, कोषाध्यक्ष सागर झा, कार्यक्रम संयोजक पं धनंजय झा, दीपक राजपूत, वंश प्रजापति, समाजसेवी अवधेश ठाकुर, ऋतु सिंह, आरती मेहता, पूजा चौहान, सविता चौहान, सोनी राजपूत* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम संयोजक पंडित धनंजय झा जी* के कुशल नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी (समाजसेवी), संकल्प सेवा परमो धर्म* ने कहा कि “कावड़ियों की सेवा करना ही भगवान भोलेनाथ की सबसे बड़ी पूजा है। मिथिला एकता मंच का संकल्प है कि यात्रा में आने वाले हर शिवभक्त को बिना भेदभाव भोजन, पानी और सम्मान मिले। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहें।”

सेवा पाकर कावड़ियों ने मिथिला एकता मंच और पूरी टीम को दिल से आशीर्वाद दिया और कहा कि इस तरह की सेवा से ही यात्रा की थकान दूर हो जाती है।

सेवा शिविर में उमड़े जनसैलाब और श्रद्धा के माहौल को देखकर सभी ने एक स्वर में *”बोल बम, हर महादेव”* के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.