10 August 2026

श्रावण के दूसरे सोमवार पर विधायक आदेश चौहान ने परिवार सहित पशुपतिनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, कहा – “भोलेनाथ से प्रदेश और देश की खुशहाली की मांगी प्रार्थना”

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

*पंडित कमलाकर शास्त्री ने दिया आशीर्वाद, बोले – “जनसेवा के पथ पर अग्रसर हों”*

 

हरिद्वार/बहदराबाद,श्रावण मास के पावन दूसरे सोमवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक आदेश चौहान ने सपरिवार *रामधाम कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर* पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजन-अर्चन किया। श्रद्धा और भक्ति के इस अवसर पर मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कमलाकर शास्त्री जी, पंडित अंकित शास्त्री, पंडित शारदा प्रसाद मिश्रा एवं पंडित पंकज द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ *भव्य रुद्राभिषेक* संपन्न कराया गया। विधायक ने पत्नी एवं परिवार के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा के पश्चात पंडित कमलाकर शास्त्री जी ने विधायक आदेश चौहान एवं उनके परिवार को हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया।

रुद्राभिषेक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि “श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना है। आज दूसरे सोमवार पर परिवार सहित पशुपतिनाथ मंदिर में आकर बाबा का जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि हमारे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड और देश में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारा बना रहे।_  

कोरोना के बाद से जनता ने बहुत संघर्ष किया है। बाबा से कामना है कि किसानों की फसल अच्छी हो, व्यापारी वर्ग समृद्ध हो, युवा वर्ग को रोजगार मिले और हर घर में खुशहाली आए। एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा संकल्प है कि मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करूं। बाबा की कृपा से हमें शक्ति मिले कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा सकें। हर हर महादेव।”

पंडित कमलाकर शास्त्री जी ने विधायक एवं उनके परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि”भोलेनाथ की असीम कृपा समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे। भगवान शिव की कृपा से आप सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हों। बाबा आपको जनकल्याण के कार्य करने की और अधिक शक्ति प्रदान करें। आपकी सभी मंगल कामनाएं पूर्ण हों।

“पूजन के बाद मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति और बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने विधायक के इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और इसे जनसेवा के साथ आस्था का संगम बताया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.