11 August 2026

सेवा ही संकल्प, सेवा ही सम्मान: कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे चलने वाले निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल समापन-नीतू सिंह

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क मेडिकल कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। माननीय श्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जी, पूर्व राज्य मंत्री, के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस सेवा अभियान के अंतर्गत पिछले एक सप्ताह से समाजसेवी और डॉक्टर, एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा 24 घंटे निरंतर निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही थीं।

 

कांवड़ यात्रा के दौरान लंबी दूरी तय कर आने वाले लाखों शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में यह मेडिकल कैंप महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। कठिन परिस्थितियों के बीच चिकित्सा टीम ने दिन-रात समर्पित भाव से कार्य करते हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श, दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

मेडिकल कैंप के शुरुआत से समापन तक पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र वर्मा जी, श्री अरविंद जी, श्री सोनू चौधरी जी, श्री संदीप चौधरी जी, श्री सुमित राय जी, श्री दीपकांत चौधरी जी एवं डॉ. रूबी सैनी जी, डी पी सिंह जी,अनमोल चौधरी, आर्यन कुमार सहित चिकित्सा एवं सेवा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान एक सप्ताह तक निरंतर सेवाएं देने वाली पूरी चिकित्सा टीम के समर्पण, प्रतिबद्धता और सेवा-भाव की सराहना की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल श्रद्धा और आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह मानवता, सहयोग और निःस्वार्थ सेवा का भी सशक्त उदाहरण है।

आयोजकों ने मेडिकल कैंप की सफलता में योगदान देने वाले सभी डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हजारों शिवभक्तों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं।

निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण यह अभियान कांवड़ यात्रा की स्मृतियों में एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा, जो समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.