पार्षद सुनील कुमार बने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव

संपादक प्रमोद कुमार
 
*प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*
नई दिल्ली/हरिद्वार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की ओर से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में *नगर निगम हरिद्वार के पार्षद सुनील कुमार* को *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग में प्रदेश महासचिव* के पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में सुनील कुमार का नाम शामिल होने के बाद हरिद्वार में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सुनील कुमार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और पार्षद के रूप में उन्होंने जनसेवा के साथ-साथ अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है।
नव नियुक्त प्रदेश महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र पाल गौतम जी और पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उसका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। अनुसूचित समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती है, उसी को जमीन पर उतारने का प्रयास करूंगा।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों ने कार्यालय पर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सुनील कुमार के अनुभव और जमीनी पकड़ से अनुसूचित विभाग को नई मजबूती मिलेगी।

