लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिला बड़ा बल, सचिन चौधरी समर्थकों सहित पार्टी में शामिल – विशाल ठाकुर
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बल मिला है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर करनवाल और राष्ट्रीय महासचिव मोनिका अष्टवाल के संयोजन में सचिन चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा।
 
पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में सचिन चौधरी के साथ वंश प्रजापति, दीपक राजपूत, कुलरतन पांडे, सूरज वर्मा, विष्णु राजपूत, रोहन पटेल, करन चौधरी, अमन यादव, सत्यम मिश्रा, वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। सभी को पार्टी का पटका और सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल ठाकुर ने कहा कि”आज सचिन चौधरी और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिली है। माननीय चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प और पार्टी की समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की नीति से प्रभावित होकर युवा हमारे साथ आ रहे हैं। मैं प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर करनवाल और राष्ट्रीय महासचिव मोनिका अष्टवाल का भी आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन में यह सदस्यता अभियान सफल हुआ। पार्टी सचिन चौधरी और सभी नए साथियों को पूरी जिम्मेदारी देगी और हम मिलकर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे।”
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सचिन चौधरी ने कहा,”लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवाओं, गरीबों और पिछड़े समाज की आवाज है। माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर जी के मार्गदर्शन में हमने पार्टी ज्वाइन की है।
हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना है। हम सब मिलकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर काम करेंगे। जो साथी आज मेरे साथ पार्टी में आए हैं, हम सब मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे।”
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नए कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
*जय चिराग, तय चिराग*

